1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आर्मी को ड्रोन बनाकर देने वाली कंपनी ideaForge Technology का आईपीओ खुला, पोर्टफोलियो से लगाइए इसके फ्यूचर का अंदाजा

आर्मी को ड्रोन बनाकर देने वाली कंपनी ideaForge Technology का आईपीओ खुला, पोर्टफोलियो से लगाइए इसके फ्यूचर का अंदाजा

 Written By: Vikash Tiwary @ivikashtiwary
 Published : Jun 26, 2023 01:01 pm IST,  Updated : Jun 26, 2023 01:08 pm IST

IPO ideaForge Technology: इस ड्रोन बनाने वाली कंपनी के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। 19 जून को इस आईपीओ का जीएमपी 550 रुपये था। 24 जून 2023 की शाम को 475 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

ideaForge Technology- India TV Hindi
ideaForge Technology Image Source : INDIA TV

ideaForge Technology का IPO आज से 29 जून तक खुला रहेगा। एयरक्राफ्ट सिस्टम बनाने वाली आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी पहली ऐसी कंपनी है, जिसका इस सप्ताह आईपीओ खुला है। कंपनी आईपीओ के जरिए प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 567 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस ऑफर में 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना और प्रमोटर और निवेशकों द्वारा 48.69 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। खास बात यह है कि इस ऑफर में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 13,112 इक्विटी शेयरों का रिजर्वेशन भी शामिल है, जिन्हें ये शेयर आईपीओ मुल्य से 32 रुपये प्रति शेयर की छूट पर मिलेंगे।

ये है डिटेल

  1. प्राइस बैंड : 638-672 रुपये/शेयर
  2. लॉट साइज: 22 शेयर
  3. न्यूनतम निवेश: 14784 रुपये

पहले से कम हुआ आईपीओ का आकार

इस आईपीओ का आकार पहले के 300 करोड़ रुपये से घटाकर 240 करोड़ रुपये कर दिया गया है, क्योंकि कंपनी ने 15 जून को टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस, 360 वन स्पेशल सहित अपॉर्चुनिटी फंड- सीरीज 9 और 10, मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड और थिंक इन्वेस्टमेंट्स पीसीसी जैसे संस्थागत निवेशकों को 8.92 लाख इक्विटी शेयर जारी करके प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में 60 करोड़ रुपये जुटाए थे। शेयरधारक की लिस्ट में आशीष भट, अमरप्रीत सिंह, नंबिराजन शेषाद्री, नरेश मल्होत्रा, सुजाता वेमुरी, सुंदरराजन के पंडालगुडी, ए एंड ई इन्वेस्टमेंट एलएलसी, अग्रवाल ट्रेडमार्ट, सेलेस्टा कैपिटल, एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसेज टेक्नोलॉजी वेंचर फंड, क्वालकॉम एशिया पैसिफिक और सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप जैसे नाम शामिल हैं।

क्या करती है कंपनी?

आइडिया फोर्ज डुअल यूज़ यानी सिक्योरिटी और सिविल दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए ड्रोन्स बनाती है। कंपनी के पास आर्मी, डीआरडीओ और स्टेट पुलिस के लिए ड्रोन्स बनाने के प्रोजेक्ट्स हैं। कंपनी ने साल 2021 में आर्मी के साथ 20 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ रुपये की डील की थी। कंपनी को आर्मी की सर्विलांस के लिए 200 ड्रोन बनाकर देने हैं। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी इंडियन अननेम्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (यूएएस) बाजार में एक मार्केट लीडर है, जिसकी वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग 50% बाजार हिस्सेदारी थी, जो आज भी उसी के आस-पास है।

क्या कहते हैं ग्रे मार्केट के संकेत?

इस ड्रोन बनाने वाली कंपनी के जीएमपी में गिरावट देखने को मिली है। 19 जून को इस आईपीओ का जीएमपी 550 रुपये था। 24 जून 2023 की शाम को 475 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। आज लाइवमिंट के मुताबिक 485 रुपये है। हालांकि आईपीओ का 450 रुपये के ऊपर रहना निवेशकों के लिए अच्छी बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा