1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 22100 के पार

Stock Market Close: तेजी के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार, निफ्टी 22100 के पार

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 27, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 04:02 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप तीनों में खरीदारी हुई।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बाजार में चौतरफा खरीदारी हुई। इस कारण से बीएसई सेंसेक्स 526.01 अंक या 0.73 प्रतिशत चढ़कर 72,996.31 अंक और निफ्टी 118 अंक या 0.54 प्रतिशत चढ़कर 22,123 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी तेजी देखी गई। निफ्टी बैंक 185.75 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,785.95 अंक पर बंद हुआ। 
बाजार में आज गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। 1322 शेयर गिरकर बंद हुए और 936 शेयर हरे निशान में बंद हुए। ऑटो, फिनसर्विस, रियल्टी, एनर्जी, निजी बैंक, इन्फ्रा, सर्विस सेक्टर के शेयरों में बढ़त थी। आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और मेटल के शेयर दबाव के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 29 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 47,837 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 145.55 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,263 अंक पर बंद हुआ। 

गेनर्स और लूजर्स 

रियालंस, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और पावर ग्रिड कॉर्प के शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, एसबीआई, नेस्ले, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्लू स्टील, टेक महिंद्रा और एचयूएल दबाव के साथ बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में टोक्यो, ताइपे और बैंकॉक के बाजारों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, सियोल, जकार्ता, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। यूरोपीय बाजारों में तेजी का दौर बना हुआ है। हालांकि, अमेरिक बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा