1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने फिर बनाया नया ऑल टाइम हाई, 20,900 के पार खुला निफ्टी

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने फिर बनाया नया ऑल टाइम हाई, 20,900 के पार खुला निफ्टी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 06, 2023 09:48 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 10:09 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। बाजार ने आज फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया है और ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स - India TV Hindi
सेंसेक्स ने बनाया नया ऑल टाइम हाई Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में तेजी थमने नहीं दिख रही है। बुधवार के कारोबारी सत्र में मुख्य सूचकांक तेजी के साथ खुले और नया ऑल टाइम हाई लगाया। सेंसेक्स ने 69,614 अंक और निफ्टी ने 20,956 अंक का नया उच्चतम स्तर छुआ।  बीएसई सेंसेक्स 151.56 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 69,448 अंक और निफ्टी 44 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,899  अंक पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 9:30 बजे तक एनएसई पर 1,079 शेयर बढ़त के साथ और 880 शेयर गिरावट के साथ कारोबर कर रहे थे। बाजार में लार्ज और मिड कैप शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। वहीं, स्मॉल कैप शेयरों में नुकसान के साथ कारोबार हो रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, सरकारी बैंक, मेटल, रियल्टी और निजी बैंक के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और आईटी,फार्मा, एफएमजीसी, एनर्जी और सर्विसे सेक्टर के शेयरों में उछाल बना हुआ है। 

गेनर्स और लूजर्स? 

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। विप्रो, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, एशियन पेंट्स, नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एमएंडएम, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, एचयूएल, सन फार्मा, टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, भारती एटरटेल, जेएसडब्लू स्टील, कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में आज सकारात्मक स्थिति बनी हुई है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल, जकार्ता के बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार मंगलवार के सत्र में मिलेजुले बंद हुए थे। डॉलर इंडेक्स में गिरावट जारी है और 103 के करीब बना हुआ है। कच्चे तेल में गिरावट बढ़ गई है और ब्रेंट क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा