1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : अमेरिका में ब्याज दर घटने की आस में चढ़े IT शेयर, निफ्टी 25,000 के पार हुआ बंद

Stock Market : अमेरिका में ब्याज दर घटने की आस में चढ़े IT शेयर, निफ्टी 25,000 के पार हुआ बंद

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 28, 2024 03:53 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 03:53 pm IST

Stock Market News : भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ है। आज आईटी शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी 25,000 के पार बंद हुआ।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Stock Market News : भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.09 फीसदी या 73.80 अंक की बढ़त लेकर 81,785 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.14 फीसदी या 34 अंक की बढ़त लेकर 25,052 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 29 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एलटीआई माइंडट्री में 6.31 फीसदी, विप्रो में 3.71 फीसदी, डिविस लैब में 2.71 फीसदी, भारती एयरटेल में 2.05 फीसदी और इन्फोसिस में 1.99 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट मारुति में 1.34 फीसदी, एशियन पेंट में 1.33 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.27 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 1.17 फीसदी और ब्रिटानिया में 1.13 फीसदी दर्ज हुई।

आईटी शेयरों में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.61 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.70 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.09 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 1.06 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 1.43 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.36 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.19 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.32 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.18 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.46 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.23 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.18 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.11 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा