1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. JM Financial ने बजाज फाइनेंस के लिए दी 'BUY' रेटिंग, ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस भी बढ़ाया

JM Financial ने बजाज फाइनेंस के लिए दी 'BUY' रेटिंग, ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस भी बढ़ाया

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 20, 2026 02:10 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 02:10 pm IST

ऑटो लोन, गोल्ड लोन और माइक्रोफाइनेंस लोन ने शानदार प्रदर्शन किया और FY26 में इनकी AUM ग्रोथ क्रमशः 40%, 115% और 75% रही।

JM Financial, bajaj finance, bajaj finance share price, bajaj finance share price target- India TV Hindi
बजाज फाइनेंस में खरीदारी की सलाह Image Source : BAJAJ FINANCE

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) बजाज फाइनेंस के शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने बजाज फाइनेंस के लिए दी 'BUY' रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने बजाज फाइनेंस के शेयरों के लिए 1,080 रुपये के टारगेट को बढ़ाकर 1,220 रुपये का नया टारगेट दिया है

सुरक्षित लोन पर ज्यादा फोकस कर रही है कंपनी

जेएम फाइनेंशियल ने बजाज फाइनेंस की वित्त वर्ष 2026 की सालाना रिपोर्ट के आधार पर शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट में बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी अब सुरक्षित लोन पर ज्यादा फोकस कर रही है। पिछले साल के मुकाबले इसमें 1.8% (180bps) की बढ़ोतरी हुई है। पारंपरिक सेगमेंट में कंज्यूमर ड्यूरेबल का प्रदर्शन मजबूत रहा, जिसमें ग्राहकों की संख्या/वॉल्यूम/लोन डिस्बर्समेंट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और मार्केट शेयर में सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

ऑटो लोन, गोल्ड लोन और माइक्रोफाइनेंस लोन में बजाज फाइनेंस का शानदार प्रदर्शन

हालांकि, पर्सनल लोन और MSME सेगमेंट में बजाज फाइनेंस के AUM की ग्रोथ धीमी रही। इसके पीछे, शहरों में पर्सनल लोन देने वाली कंपनियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा और असुरक्षित MSME में नुकसान की आशंका के बीच सावधानी बरतने का व्यवहार मुख्य कारण रहे। उभरते हुए सेगमेंट में ऑटो लोन, गोल्ड लोन और माइक्रोफाइनेंस लोन ने शानदार प्रदर्शन किया और FY26 में इनकी AUM ग्रोथ क्रमशः 40%, 115% और 75% रही।

कंपनी के बिजनेस ग्रोथ में AI निभा रहा अहम रोल

ब्रोकरेज ने बताया कि बजाज फाइनेंस के बिजनेस में AI एक अहम अंतर पैदा करने वाले कारक के रूप में उभरा है। 8% पर्सनल लोन डिस्बर्समेंट और 32% कस्टमर सर्विस ईमेल AI वॉयस बॉट/एजेंट के जरिए प्रोसेस किए गए। जेएम फाइनेंशियल ने बताया कि उसने रोलओवर और मल्टीपल में बढ़ोतरी के कारण बजाज फाइनेंस के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ाया है।

सोमवार को तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे कंपनी के शेयर

सोमवार, 20 जुलाई को दोपहर 02.00 बजे के आसपास बजाज फाइनेंस के शेयर बीएसई पर 6.05 रुपये (0.57%) की तेजी के साथ 1061.75 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई पर इस NBFC के शेयरों का 52 वीक हाई 1,102.45 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 788.40 रुपये है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

20 July, 2026 Gold/Silver Rate: ₹4,000 महंगी हुई चांदी, सोने की कीमतों में भी तेजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा