1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. LIC और रिलायंस के निवेशकों की मौज, इन्फोसिस के इन्वेस्टर्स को हुआ नुकसान, देखिए ये आंकड़े

LIC और रिलायंस के निवेशकों की मौज, इन्फोसिस के इन्वेस्टर्स को हुआ नुकसान, देखिए ये आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 01, 2024 12:37 pm IST,  Updated : Dec 01, 2024 12:37 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 35,860.79 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,991.54 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 32,657.06 करोड़ रुपये बढ़कर 9,26,725.90 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार पूंजीकरण- India TV Hindi
बाजार पूंजीकरण Image Source : FILE

देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में नौ का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 2,29,589.86 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम को सबसे अधिक लाभ हुआ। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 685.68 अंक या 0.86 फीसदी और एनएसई निफ्टी 223.85 अंक या 0.93 फीसदी चढ़ा। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 60,656.72 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,202.02 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक ने 39,513.97 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन बढ़कर 13,73,932.11 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस को 35,860.79 करोड़ रुपये का फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 35,860.79 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,991.54 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 32,657.06 करोड़ रुपये बढ़कर 9,26,725.90 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 20,482 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,775.62 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 15,858.02 करोड़ रुपये बढ़कर 9,17,724.24 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीसी का मूल्यांकन भी बढ़ा।

इन्फोसिस को हुआ नुकसान

हालांकि, इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 18,477.5 करोड़ रुपये घटकर 7,71,674.33 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

TCS