1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ा, बाकी की 6 कंपनियों को ₹1.24 लाख करोड़ का नुकसान

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ा, बाकी की 6 कंपनियों को ₹1.24 लाख करोड़ का नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 03, 2026 12:27 pm IST,  Updated : May 03, 2026 12:27 pm IST

पिछले हफ्ते सेंसेक्स 249.29 अंक (0.32 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीते सप्ताह बाजार में सिर्फ 4 दिन ही कारोबार हुआ था।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 सबसे ज्यादा वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 2.20 लाख करोड़ रुपये का उछाल दर्ज किया गया। जबकि बाकी की 6 कंपनियों को कुल 1.24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 249.29 अंक (0.32 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ था। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार में सिर्फ 4 दिन ही कारोबार हुआ था। इन 4 दिनों में बाजार ने 2 दिन बढ़त और 2 दिन गिरावट के साथ कारोबार बंद किया था। शुक्रवार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे।

किन कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन 

पिछले हफ्ते, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में तेजी आई। जबकि, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय जीवन बीमा निगम और लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा फायदा

पिछले हफ्ते, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 1,39,655.8 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और ये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 43,503.51 करोड़ रुपये बढ़कर 11,49,222.13 करोड़ रुपये हो गया। TCS की मार्केट वैल्यू 27,569.83 करोड़ रुपये बढ़कर 8,94,933.95 करोड़ रुपये हो गई और Bajaj Finance की मार्केट वैल्यू 9,432.32 करोड़ रुपये बढ़कर 5,83,123.13 करोड़ रुपये हो गई। 

ICICI Bank के मार्केट कैप में भारी-भरकम गिरावट

वहीं दूसरी ओर, ICICI Bank के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 45,364.62 करोड़ रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली और ये घटकर 9,04,980.78 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक की वैल्यू 30,922.57 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये रह गई। HDFC Bank का मार्केट कैप 20,951.31 करोड़ रुपये घटकर 11,87,274.17 करोड़ रुपये हो गया और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू 18,420.79 करोड़ रुपये घटकर 5,28,799.01 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैप 8,222.49 करोड़ रुपये घटकर 5,04,798.07 करोड़ रुपये हो गया और लार्सन एंड टुब्रो की वैल्यूएशन 178.83 करोड़ रुपये घटकर 5,51,993.05 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा