1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 136 अंक और निफ्टी 24 अंक की गिरावट

Stock Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 136 अंक और निफ्टी 24 अंक की गिरावट

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 02, 2024 09:37 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 09:58 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, बिकवाली लार्ज कैप शेयरों तक सीमित है। स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में खुला। बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। ख सेंसेक्स 112 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,911 अंक और निफ्टी 16 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,445 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

लार्ज कैप इंडेक्सों में गिरावट है, लेकिन स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 209 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,093 अंक और निफ्टी स्मॉल कैप 86 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,849 अंक पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, पीएसयू, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई और सरकारी बैंक के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, आईटी और फार्मा इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले, एनटीपीसी, एलएंडटी, पावर ग्रिड, रिलायंस, एचयूएल, भारती एयरटेल, आईटीसी और एसबीआई गेनर्स हैं। वहीं, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टीसीएस, जेएसडब्लू स्टील और इन्फोसिस गिरावट के साथ खुले हैं। 

विदेशी बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला का ट्रेंड देखा जा रहा है। टोक्यो और शंघाई के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, शंघाई, हांगकांग, ताइपे और सियोल के बाजारों में हरे निशान कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है और बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 87.83 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड आधा प्रतिशत की तेजी के साथ 84.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा