1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ट्रंप के टैरिफ से लाल हुआ मार्केट, IT शेयरों में जबरदस्त गिरावट, उधर फार्मा स्टॉक्स उछले

ट्रंप के टैरिफ से लाल हुआ मार्केट, IT शेयरों में जबरदस्त गिरावट, उधर फार्मा स्टॉक्स उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 03, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 04:09 pm IST

Share market news : ट्रंप के टैरिफ का असर आईटी शेयरों पर सबसे अधिक पड़ता दिखा रहा है। आज गुरुवार को निफ्टी आईटी 4.21 फीसदी गिर गया। वहीं, निफ्टी फार्मा में 2.25 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : FILE

ट्रंप के टैरिफ अटैक के बाद भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.42 फीसदी या 322 अंक की गिरावट के साथ 76,295 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.35 फीसदी या 82 अंक की गिरावट के साथ 23,250 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 2963 शेयरों में से 2057 शेयर हरे निशान पर, 829 शेयर लाल निशान पर और 77 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। एनएसई के 37 शेयर आज 52 वीक हाई पर और 24 शेयर 52 वीक लो पर बंद हुए। 287 शेयरों में अपर सर्किट लगा तो 25 शेयरों में आज लोअर सर्किट लगा।

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

एनएसई के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी VARDHMAN TEXTILES में 20 फीसदी, MARAL OVERSEAS में 19.99 फीसदी, BAL PHARMA में 19.99 फीसदी, ORCHASP LIMITED में 19.81 फीसदी और AKME FINTRADE में 16.52 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट POKARNA में 20 फीसदी और AVANTI FEEDS में 15.25 फीसदी दर्ज हुई। 

आईटी सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 4.21 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1.14 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 0.03 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.82 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.10 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.49 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 3.61 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक तेजी निफ्टी फार्मा में 2.25 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.09 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.19 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.94 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.98 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा