1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Mcap of top-10 companies: रिलायंस-एचडीएफसी बैंक के निवेशकों की चांदी, TCS ने दिया झटका

Mcap of top-10 companies: रिलायंस-एचडीएफसी बैंक के निवेशकों की चांदी, TCS ने दिया झटका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 08, 2025 11:51 am IST,  Updated : Jun 08, 2025 11:51 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 30,786.38 करोड़ रुपये बढ़कर 19,53,480.09 करोड़ रुपये हो गया।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शानदार तेजी रही थी। बीएसई का सेंसेक्स 737.98 अंक या 0.90 फीसदी चढ़ा था। एनएसई निफ्टी में भी करीब 300 अंकों की तेजी रही। शेयर बाजार में शानदार तेजी लौटने से सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह कुल 1,00,850.96 करोड़ रुपये का उछाल आया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की। इसके चलते इन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को सबसे अधिक फायदा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक के अलावा भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को भी लाभ हुआ। 

इतना बढ़ा रिलायंस का मार्केट कैप 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 30,786.38 करोड़ रुपये बढ़कर 19,53,480.09 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 26,668.23 करोड़ रुपये बढ़कर 15,15,853.85 करोड़ रुपये पर रहा। बजाज फाइनेंस ने 12,322.96 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 5,82,469.45 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 9,790.87 करोड़ रुपये बढ़कर 10,41,053.07 करोड़ रुपये हो गया। 

सिर्फ टीसीएस ने दिया झटका 

पिछले सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ही पिछड़ी रही। इस अवधि में टीसीएस का मूल्यांकन 28,510.53 करोड़ रुपये घटकर 12,24,975.89 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा