1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर मार्केट में रिलायंस को सबसे अधिक ₹53,652 करोड़ का फायदा, ICICI Bank को ₹23,706 करोड़ का नुकसान, देखिए ये आंकड़े

शेयर मार्केट में रिलायंस को सबसे अधिक ₹53,652 करोड़ का फायदा, ICICI Bank को ₹23,706 करोड़ का नुकसान, देखिए ये आंकड़े

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 29, 2024 12:10 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 12:10 pm IST

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,706.16 करोड़ रुपये घटकर 9,20,520.72 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,195.44 करोड़ रुपये घटकर 6,96,888.77 करोड़ रुपये पर आ गया।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (m-Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,21,270.83 करोड़ रुपये का उछाल आया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,027.54 अंक या 1.21 प्रतिशत के लाभ में रहा था। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 85,978.25 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ था। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 53,652.92 करोड़ रुपये बढ़कर 20,65,197.60 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 18,518.57 करोड़ रुपये बढ़कर 7,16,333.98 करोड़ रुपये हो गई।

एयरटेल को 13,094 करोड़ रुपये का फायदा

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,094.52 करोड़ रुपये बढ़कर 9,87,904.63 करोड़ रुपये रहा। आईटीसी का मूल्यांकन 9,927.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,834.72 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 8,592.96 करोड़ रुपये बढ़कर 15,59,052 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 8,581.64 करोड़ रुपये बढ़कर 13,37,186.93 करोड़ रुपये पर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 8,443.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,47,616.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 459.05 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,897.44 करोड़ रुपये रही।

इन कंपनियों को हुआ नुकसान

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 23,706.16 करोड़ रुपये घटकर 9,20,520.72 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,195.44 करोड़ रुपये घटकर 6,96,888.77 करोड़ रुपये पर आ गया। टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा