1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की लगी लॉटरी, झटके में हो गई 36 हजार करोड़ की कमाई, जानें कैसे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की लगी लॉटरी, झटके में हो गई 36 हजार करोड़ की कमाई, जानें कैसे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Nov 05, 2023 11:48 am IST,  Updated : Nov 05, 2023 11:48 am IST

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : PTI

लंबे समय बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की लॉटरी लगी है। दरअसल, रिलायंस के शेयरों में काफी समय बाद तेजी दर्ज की गई है। इससे रिलायंस के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 97,463.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 36,399.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 15,68,995.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका फायदा निवेशकों को मिला है। एक झटके में निवेशकों को 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो गई। 

सिर्फ बजाज फाइनेंस ने निवेशकों को किया निराश 

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 580.98 अंक या 0.91 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस को छोड़कर शीर्ष 10 में अन्य कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में उछाल आया। समीक्षाधीन सप्ताह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 15,305.71 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,15,976.44 करोड़ रुपये रही। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 14,749.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,54,042.46 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का 11,657.11 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 11,25,842.89 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 9,352.15 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,087.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,320.4 करोड़ रुपये के लाभ से 5,89,418.46 करोड़ रुपये रहा। 

इन्फोसिस से लेकर टीसीएस ने कराई कमाई 

इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 3,507.08 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,76,529.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 109.77 करोड़ रुपये बढ़कर 12,26,093.23 करोड़ रुपये पर और आईटीसी की 62.36 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,40,699.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस रुख के उलट बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 5,210.91 करोड़ रुपये घटकर 4,49,604.04 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा