1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में आज देखी जा रही तेजी, IT शेयर उछले, FMCG स्टॉक्स में गिरावट

बाजार में आज देखी जा रही तेजी, IT शेयर उछले, FMCG स्टॉक्स में गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 29, 2025 09:50 am IST,  Updated : Jan 29, 2025 09:50 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज-ऑटो में 4.33 फीसदी, बीईएल में 1.57 फीसदी, इन्फोसिस में 1.52 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.27 फीसदी और विप्रो में 1.12 फीसदी दिखी।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में भी यह हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज बढ़त के साथ 76,138.24 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.36 फीसदी या 255 अंक की बढ़त के साथ 76,152 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर ट्रे़ड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.28 फीसदी या 63.20 अंक की बढ़त के साथ 23,020 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर, 17 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बजाज-ऑटो में 4.33 फीसदी, बीईएल में 1.57 फीसदी, इन्फोसिस में 1.52 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प में 1.27 फीसदी और विप्रो में 1.12 फीसदी दिखी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर में 0.96 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 0.64 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 0.62 फीसदी, एनटीपीसी में 0.55 फीसदी और ब्रिटानिया में 0.52 फीसदी दिखी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक को छोड़कर सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.09 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी आईटी में 1.73 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.84 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.64 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.52 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.05 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.83 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.16 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.46 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.07 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.50 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.44 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.60 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.24 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.49 फीसदी की तेजी दिखाई दी। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.60 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा