Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. SBI के निवेशकों को हुआ भारी नुकसान, रिलायंस, ICICI, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC ने भी किया निराश

SBI के निवेशकों को हुआ भारी नुकसान, रिलायंस, ICICI, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC ने भी किया निराश

Edited By: Alok Kumar @alocksone Published : Aug 06, 2023 12:21 pm IST, Updated : Aug 06, 2023 12:21 pm IST

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे।

Market Cap- India TV Paisa
Photo:FILE मार्केट कैप

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 438.95 अंक या 0.66 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, एनएसई निफ्टी50 में 236.80 अंकों की गिरावट रही। इसके चलते अधिकांश ब्लू चीप कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते इनमें निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। आपको बता दें कि बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,09,947.86 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को सबसे अधिक नुकसान हुआ।

रिलायंस समेत इन कंपनियों के निवेशकों को भी घाटा

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे, जबकि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में वृद्धि हुई। एसबीआई का मूल्यांकन 38,197.34 करोड़ रुपये घटकर 5,11,603.38 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 17,201.84 करोड़ रुपये घटकर 6,79,293.90 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मूल्यांकन 16,846.18 करोड़ रुपये घटकर 5,66,886.01 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 14,366.34 करोड़ रुपये घटकर 4,32,932.18 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 11,806 करोड़ रुपये कम होकर 16,98,270.74 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 9,069.42 करोड़ रुपये घटकर 5,98,299.92 करोड़ रुपये था।

टीसीएस, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक ने मुनाफा दिया

हालांकि, इस सप्ताह टीसीएस का मूल्यांकन 31,815.45 करोड़ रुपये बढ़कर 12,59,555.25 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन भी बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement