1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 286 अंक लुढ़का तो निफ्टी 19,500 के नीचे बंद, बैंकिंग स्टॉक्स की पिटाई

शेयर बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 286 अंक लुढ़का तो निफ्टी 19,500 के नीचे बंद, बैंकिंग स्टॉक्स की पिटाई

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Oct 04, 2023 03:40 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 04:28 pm IST

बीएसई सेंसेक्स 286.06 अंक टूटकर 65,226.04 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 9 में तेजी रही। वहीं, निफ्टी 92.65 अंक लुढ़ककर 19,436.10 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग और वाहन कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 286.06 अंक टूटकर 65,226.04 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 9 में तेजी रही। वहीं, निफ्टी 92.65 अंक लुढ़ककर 19,436.10 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में बैंकिंग और वाहन कंपनियों के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, बाद में थोड़ी रिकवारी लौटी लेकिन बाजार लाल निशान में ही बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 4.66 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, नेस्ले के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। 

इस कारण बाजार में गिरावट रही 

विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने और अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, हिंदुस्तान युनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स शामिल हैं। 

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला रुख रहा 

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 2,034.14 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.09 डॉलर प्रति बैरल रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा