1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT शेयरों में जबरदस्त तेजी से 500 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए किन स्टॉक्स में निवेशकों ने बनाया पैसा

IT शेयरों में जबरदस्त तेजी से 500 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए किन स्टॉक्स में निवेशकों ने बनाया पैसा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 23, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 03:59 pm IST

सेंसेक्स के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक में 7.72 फीसदी, टेक महिंद्रा में 4.63 फीसदी, टाटा मोटर्स में 4.59 फीसदी, इन्फोसिस में 3.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.56 फीसदी और टीसीएस में 2.84 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बड़ी उछाल के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.65 फीसदी या 520 अंक की बढ़त लेकर 80,116 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 6 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.67 फीसदी या 161 अंक की बढ़त लेकर 24,328 पर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 2931 शेयरों में से आज 1516 शेयर हरे निशान पर, 1340 शेयर लाल निशान पर और 75 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

इन शेयरों में आई तेजी

सेंसेक्स के शेयरों में आज आईटी शेयर टॉप पर रहे हैं। सबसे अधिक तेजी एचसीएल टेक में 7.72 फीसदी, टेक महिंद्रा में 4.63 फीसदी, टाटा मोटर्स में 4.59 फीसदी, इन्फोसिस में 3.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.56 फीसदी और टीसीएस में 2.84 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक में 2.07 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.98 फीसदी, एसबीआई में 1.11 फीसदी, एक्सिस बैंक में 0.87 फीसदी, आईटीसी में 0.68 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.10 फीसदी दर्ज हुई।

आईटी शेयरों में जबरदस्त उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 4.33 फीसदी दर्ज हुई है। इसके बाद निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.77 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 2.42 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.55 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.76 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.39 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.16 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.33 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.16 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.75 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.84 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.10 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.56 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.81 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.01 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा