1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, रियल्टी शेयर सबसे अधिक टूटे, मेटल और हेल्थकेयर स्टॉक्स में उछाल

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, रियल्टी शेयर सबसे अधिक टूटे, मेटल और हेल्थकेयर स्टॉक्स में उछाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 05, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Feb 05, 2025 03:51 pm IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट रियल एस्टेट के शेयरों में देखने को मिली है।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसक्स आज 0.42 फीसदी या 328 अंक की गिरावट के साथ 78,255 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.18 फीसदी या 42 अंक की गिरावट के साथ 23,696 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर, 25 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखाई दिया।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी हिंडाल्को में 2.90 फीसदी, आईटीसी होटल्स में 2.88 फीसदी, ओएनजीसी में 2.74 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 2.44 फीसदी और बीपीसीएल में 2.19 फीसदी दिखी। इससे इतर एशियन पेंट में 3.40 फीसदी, टाइटन में 2.99 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.17 फीसदी, ब्रिटानिया में 1.96 फीसदी और टाटा कंज्यूमर में 1.86 फीसदी की गिरावट दिखी। 

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 2.02 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.06 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.50 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.09 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.27 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.10 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.12 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.74 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.56 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.68 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.04 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.82 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.43 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.88 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.33 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा