1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ने 361 और निफ्टी ने ली 104 अंकों की बढ़त

लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ने 361 और निफ्टी ने ली 104 अंकों की बढ़त

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 10, 2024 03:35 pm IST,  Updated : Sep 10, 2024 03:56 pm IST

आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए तो बाकी के बचे 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुआ। एनएसई की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ बाजार- India TV Hindi
मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Closing 10th Sep, 2024: आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 361.75 अंकों की तेजी के साथ 81,921.29 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 104.70 अंकों की बढ़त लेकर 25,041.10 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए तो बाकी के बचे 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुआ। एनएसई की 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के इन शेयरों में दिखी जोरदार तेजी

बीएसई की कंपनियों में से एनटीपीसी के शेयर सबसे ज्यादा 2.42 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए। इसके अलावा एचसीएल टेक 2.15 प्रतिशत, भारती एयरटेल 2.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.92 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.70 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.33 प्रतिशत, टीसीएस 1.17 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.16 प्रतिशत, टाइटन 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.02 प्रतिशत, इंफोसिस 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सनफार्मा, नेस्ले इंडिया, लार्सुन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। 

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 1.77 प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुए। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस 1.55 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.58 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.26 प्रतिशत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 0.17 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.08 प्रतिशत और रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। बताते चलें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 206.94 अंक बढ़कर 81,766.48 अंकों पर खुला था और निफ्टी 50 63 अंकों की बढ़त के साथ 24,999.40 अंकों पर खुला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा