1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 115 और निफ्टी 50 अंक चढ़ा

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 115 और निफ्टी 50 अंक चढ़ा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 23, 2025 03:38 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 03:51 pm IST

बीएसई सेंसेक्स आज 115.39 अंकों (0.15%) की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को भी बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।

nse, bse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
बाजार ने आज बिल्कुल फ्लैट शुरुआत की थी Image Source : PTI

Share Market Closing 23rd January, 2025: भारतीय शेयर बाजार आज काफी उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त लेकर बंद हुए। बाजार ने आज बिल्कुल फ्लैट शुरुआत की थी, जिसके बाद से ही इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलने लगा। अंत में, बीएसई सेंसेक्स आज 115.39 अंकों (0.15%) की बढ़त के साथ 76,520.38 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 50.00 अंकों की तेजी के साथ 23,205.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बुधवार को भी बाजार हरे निशान में बंद हुआ था। कल सेंसेक्स 566.63 अंकों के उछाल के साथ 76,404.99 अंकों पर और निफ्टी 130.70 अंकों की तेजी के साथ 23,155.35 अंकों पर बंद हुआ था।

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में जबरदस्त तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 20 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 6.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 1.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

गुरुवार को इन शेयरों में दिखी तेजी

इनके अलावा, सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर 2.52 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.03 प्रतिशत, सनफार्मा 2.01 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.86 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.29 प्रतिशत, टाइटन 1.23 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.20 प्रतिशत, आईटीसी 0.72 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.64 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.61 प्रतिशत, इंफोसिस 0.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.26 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

आज एचसीएल टेक के शेयर 1.06 पर्सेंट, पावरग्रिड 0.99 पर्सेंट, भारतीय स्टेट बैंक 0.97 पर्सेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.92 पर्सेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68 पर्सेंट, नेस्ले इंडिया 0.47 पर्सेंट, एक्सिस बैंक 0.46 पर्सेंट, लार्सन एंड टुब्रो 0.37 पर्सेंट, टीसीएस 0.26 पर्सेंट, इंडसइंड बैंक 0.16 पर्सेंट, मारुति सुजुकी 0.14 पर्सेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.02 पर्सेंट की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा