1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी

Share Market: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 28, 2024 09:32 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 09:48 am IST

Share Market: भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। हालांकि, दोनों मुख्य सूचकांक हरे निशान में बने हुए हैं।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Share Market Opening: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को करीब सपाट खुला है। बाजार के सभी मुख्य सूचकांक एक सीमित दायरे में ही कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 17 अंक या 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,118 अंक और निफ्टी 2.90 अंक या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,201 अंक पर बना हुआ है। निफ्टी बैंक 30 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,618 अंक पर बना हुआ है। 

एनएसई पर सुबह 9:30 बजे तक 1167 शेयर हरे निशान में और 681 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,100 अंक पर है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 52.20 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,229 अंक पर बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो, पीएसयू, मेटल और फिसर्विस इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है।

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचयूएल, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, टाइटन कंपनी, इन्फोसिस, रिलांयस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक का शेयर गेनर्स में है। एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, सन फार्मा, एनटीपीसी, नेस्ले, बजाज फिनसर्व,  आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स हैं। 

दुनिया के बाजारों का हाल 

एशिया के बाजारों में मिलाजुला काम हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट के साथ काम हो रहा है। जकार्ता, सियोल और ताइपे के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरकर बंद हुआ था। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा