1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मेटल और रियल्टी शेयरों में उछाल, IT-Pharma शेयर लुढ़के, जानिए बाजार का हाल

मेटल और रियल्टी शेयरों में उछाल, IT-Pharma शेयर लुढ़के, जानिए बाजार का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 02, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 03:56 pm IST

Share market news : निफ्टी में सबसे अधिक तेजी टाटा कंज्यूमर में 4.05 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.82 फीसदी, बीपीसीएल में 2.58 फीसदी, बजाज-ऑटो में 2.53 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Share market news : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.15 फीसदी या 110.64 अंक की गिरावट के साथ 73,903 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.04 फीसदी या 8.70 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22,453 पर बंद हुआ। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से मंगलवार को 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर रहे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

मंगलवार के कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा कंज्यूमर में 4.05 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.82 फीसदी, बीपीसीएल में 2.58 फीसदी, बजाज-ऑटो में 2.53 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 1.96 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट हीरो मोटोकॉर्प में 2.43 फीसदी, कोटक बैंक में 1.90 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.59 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.50 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 1.39 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल आज मिला-जुला रहा। तेजी की बात करें, तो निफ्टी मीडिया में 1.85 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.50 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.01 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.86 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.30 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.07 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.71 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.12 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.07 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा