Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों में दिखी जोरदार गिरावट

शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों में दिखी जोरदार गिरावट

Written By: Sunil Chaurasia Published : Feb 11, 2025 09:31 am IST, Updated : Feb 11, 2025 09:40 am IST

बीएसई सेंसेक्स 73.18 अंकों की बढ़त के साथ 77,384.98 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स महज 1.95 अंकों की बढ़त के साथ 23,383.55 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरु किया था और भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

bse, nse, nifty 50, sensex, nifty, share market, stock market- India TV Paisa
Photo:PTI सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

Share Market Opening 11th February, 2025: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने बिल्कुल फ्लैट शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 73.18 अंकों की बढ़त के साथ 77,384.98 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स महज 1.95 अंकों की बढ़त के साथ 23,383.55 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरु किया था और भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल, बीएसई सेंसेक्स 548.39 अंकों की गिरावट के साथ 77,311.80 पर और निफ्टी 50 भी 178.35 अंक टूटकर 23,381.60 पर बंद हुआ था।  

जोमैटो के शेयरों में बड़ी गिरावट

मंगलवार को सुबह 09.24 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे ये शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर 0.59 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.49 प्रतिशत, आईटीसी 0.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.32 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.26 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.26 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.20 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.17 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.14 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे इन कंपनियों के स्टॉक्स

आज पावरग्रिड के शेयर 1.69 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.30 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.06 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88 फीसदी, एनटीपीसी 0.85 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.80 फीसदी, सनफार्मा 0.73 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.72 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.67 फीसदी, टाइटन 0.64 फीसदी, टाटा स्टील 0.52 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.42 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.32 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.32 फीसदी, टीसीएस 0.32 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.26 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयर 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement