1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने हरे निशान में की सुस्त शुरुआत, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार ने हरे निशान में की सुस्त शुरुआत, इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 13, 2025 09:27 am IST,  Updated : Feb 13, 2025 09:36 am IST

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 30.02 अंकों की बढ़त लेकर 76,201.10 अंकों पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 50 ने 10.50 अंकों के उछाल के साथ 23,055.75 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि बुधवार को बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
लगातार 6 दिनों से गिर रहा है शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 13th February, 2025: शेयर बाजार ने आज मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 30.02 अंकों की बढ़त लेकर 76,201.10 अंकों पर खुला। जबकि एनएसई निफ्टी 50 ने 10.50 अंकों के उछाल के साथ 23,055.75 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि बुधवार को बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी। कल सेंसेक्स 105.36 अंकों की गिरावट के साथ 76,188.24 अंकों पर और निफ्टी 21.00 अंकों के नुकसान के साथ 23,050.80 अंकों पर खुला था।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में अच्छी तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले तो 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ न्यूट्रल शुरुआत की। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले थे।

बढ़त के साथ खुले जोमैटो, अडाणी पोर्ट्स समेत ये सभी शेयर

इनके अलावा, आज जोमैटो के शेयर 2.07 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.85 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.81 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.62 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.61 प्रतिशत, आईटीसी 0.56 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.54 प्रतिशत, टीसीएस 0.44 प्रतिशत, सनफार्मा 0.43 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.37 प्रतिशत, इंफोसिस 0.31 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.17 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.16 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.15 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.11 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.08 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन स्टॉक्स ने नुकसान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी के शेयर 0.46 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.43 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.41 फीसदी, एचसीएल टेक 0.23 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.18 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.17 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा