1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स ने 320 और निफ्टी ने 60 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स ने 320 और निफ्टी ने 60 अंकों की बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 22, 2025 09:18 am IST,  Updated : Apr 22, 2025 09:27 am IST

सोमवार को मंद शुरुआत के बाद बाजार ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 855.30 अंकों की बढ़त लेकर 76,996.78 अंकों पर और निफ्टी 273.90 अंकों की अच्छी बढ़त के साथ 24,125.55 अंकों पर बंद हुआ था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata steel, hcl tech, ntpc, sunpharma- India TV Hindi
मंगलवार को हरे निशान में खुला बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 22nd April, 2025: भारतीय शेयर बाजार में आज ठीक-ठाक बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 319.89 अंकों की तेजी के साथ 79,728.39 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 भी 59.85 अंकों की बढ़त के साथ 24,185.40 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि सोमवार को मंद शुरुआत के बाद बाजार ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया था। कल सेंसेक्स 855.30 अंकों की बढ़त लेकर 76,996.78 अंकों पर और निफ्टी 273.90 अंकों की अच्छी बढ़त के साथ 24,125.55 अंकों पर बंद हुआ था।

इंडसइंड बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 20 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आज टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 2.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले, वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एचडीएफसी बैंक, एटरनल के शेयरों में तेजी

इनके अलावा आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.88 प्रतिशत, एटरनल 0.79 प्रतिशत, आईटीसी 0.51 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.47 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.39 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.34 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.29 प्रतिशत, सनफार्मा 0.26 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.24 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.23 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.21 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.13 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.05 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा में नुकसान

वहीं दूसरी तरफ, इंफोसिस के शेयरों ने 1.55 प्रतिशत, टीसीएस 0.53 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.30 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.27 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.27 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.23 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.18 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.12 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.10 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.10 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.03 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों ने 0.01 प्रतिशत प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा