1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 394 और निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में दिखी शानदार तेजी

सेंसेक्स 394 और निफ्टी 106 अंकों की बढ़त के साथ खुले, इन शेयरों में दिखी शानदार तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 25, 2025 09:20 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 09:30 am IST

मंगलवार को सेंसेक्स 637.82 अंकों (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ 82,534.61 अंकों पर और निफ्टी 208.00 (0.83 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 25,179.90 अंकों पर खुला था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, powergrid, adani ports, hindustan uni- India TV Hindi
बुधवार को लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 25 June, 2025: बुधवार को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन हरे निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 393.69 अंकों (0.48%) अंकों की बढ़त के साथ 82,448.80 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 106.00 (0.42 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 25,150.35 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को सेंसेक्स 637.82 अंकों (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ 82,534.61 अंकों पर और निफ्टी 208.00 (0.83 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 25,179.90 अंकों पर खुला था।

लाल निशान में खुले सेंसेक्स की 30 में से 3 कंपनियों के शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 3 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप के टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों की कैसी रही शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 1.37%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.96%, एलएंडटी 0.92%, एचसीएल टेक 0.86%, एनटीपीसी 0.83%, पावरग्रिड 0.82%, भारती एयरटेल 0.79%, ट्रेंट 0.78%, टेक महिंद्रा 0.76%, टाटा स्टील 0.68%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.68%, बजाज फिनसर्व 0.61%, इंफोसिस 0.60%, बजाज फाइनेंस 0.51%, एसबीआई 0.50%, टीसीएस 0.47%, एचडीएफसी बैंक 0.45%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.44%, अडाणी पोर्ट्स 0.43%, आईटीसी 0.42%, सनफार्मा 0.39%, मारुति सुजुकी 0.37%, टाटा मोटर्स 0.26%, एशियन पेंट्स 0.26%, एटरनल 0.22% और एक्सिस बैंक के शेयर 0.13% की बढ़त के साथ खुले। वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.41% और बीईएल के शेयर 0.36% की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा