1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 166 और निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ खुले

शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, सेंसेक्स 166 और निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ खुले

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 04, 2025 09:22 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 09:33 am IST

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 30.70 अंकों की (0.12%) तेजी के साथ 24,596.05 अंकों पर खुला।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, adani ports, reliance industries, baj- India TV Hindi
पिछले हफ्ते बाजार में लगातार 4 दिनों तक दर्ज की गई थी गिरावट Image Source : PTI

Share Market Opening 4 August, 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद भारी गिरावट से उठकर बाजार ने आज हरे निशान में कारोबार शुरू किया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 165.92 अंकों की बढ़त के साथ 80,765.83 अंकों पर खुला। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 30.70 अंकों की तेजी के साथ 24,596.05 अंकों पर खुला। आज मुख्य रूप से एक बार फिर आईटी स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है। बताते चलें कि पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों तक गिरावट देखने को मिली थी।

सेंसेक्स की 20 कंपनियों ने बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 5 कंपनी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

रिलायंस, टाटा स्टील समेत इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.88, आईटीसी 0.71, एशियन पेंट्स 0.58, बीईएल 0.52, मारुति सुजुकी 0.50, बजाज फिनसर्व 0.50, एनटीपीसी 0.45, टीसीएस 0.38, ट्रेंट 0.35, सनफार्मा 0.34, आईसीआईसीआई बैंक 0.32, एसबीआई 0.13, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.08, भारती एयरटेल 0.06, एक्सिस बैंक 0.06, टाटा मोटर्स 0.05, एचडीएफसी बैंक 0.04 और एलएंडटी के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एटरनल के शेयरों ने 0.36 प्रतिशत, इंफोसिस 0.31, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.28, टेक महिंद्रा 0.28, एचसीएल टेक 0.18, कोटक महिंद्रा बैंक 0.11, पावरग्रिड 0.10, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.05 और टाइटन के शेयरों ने 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा