1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, मामूली बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत, मामूली बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 07, 2025 09:24 am IST,  Updated : Feb 07, 2025 09:33 am IST

बुधवार और गुरुवार को भी बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 242.07 अंकों की तेजी के साथ 78,513.36 अंकों पर और निफ्टी 65.65 अंकों की बढ़त के साथ 23,761.95 अंकों पर खुला था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
पिछले 2 दिनों से हरे निशान में खुलकर लाल निशान में बंद हो रहा है शेयर बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 7th February, 2025: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने बिल्कुल फ्लैट शुरुआत की। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 61.44 अंकों की बढ़त के साथ 78,119.60 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 46.15 अंकों की तेजी के साथ 23,649.50 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार और गुरुवार को भी बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था लेकिन अंत में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 242.07 अंकों की तेजी के साथ 78,513.36 अंकों पर और निफ्टी 65.65 अंकों की बढ़त के साथ 23,761.95 अंकों पर खुला था।

भारती एयरटेल के शेयरों ने बड़ी बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले, जबकि इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

बढ़त के साथ खुले ये शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.76 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.34 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 1.26 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.08 प्रतिशत, जोमैटो 0.83 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.60 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.58 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.51 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.43 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.40 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.31 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.28 प्रतिशत, सनफार्मा 0.15 प्रतिशत, आईटीसी 0.12 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.09 प्रतिशत, टाइटन 0.01 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर भी 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।

नुकसान में खुले इन कंपनियों के शेयर

आज पावरग्रिड के शेयर 1.51 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.18 फीसदी, टीसीएस 0.55 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.31 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.25 फीसदी, एचसीएल टेक 0.21 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.15 फीसदी और मारुति सुजुकी के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा