1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market : ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, इन स्टॉक्स में आई गिरावट

Share Market : ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, इन स्टॉक्स में आई गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 08, 2024 03:54 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 03:54 pm IST

Share Market : निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स में 3.91 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.36 फीसदी, मारुति में 3.33 फीसदी, एनटीपीसी में 3.16 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 2.27 फीसदी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 0.67 फीसदी या 494.28 अंक की बढ़त लेकर 74,742.50 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 0.68 फीसदी या 152 अंक की बढ़त लेकर 22,666 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयर हरे निशान पर और 13 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सोमवार को निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स में 3.91 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.36 फीसदी, मारुति में 3.33 फीसदी, एनटीपीसी में 3.16 फीसदी और एसबीआई लाइफ में 2.27 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर अडानी पोर्ट्स में 1.64 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 1.49 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 1.23 फीसदी, विप्रो में 0.99 फीसदी और सनफार्मा में 0.58 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

ऑटो शेयरों में सबसे अधिक उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सोमवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी ऑटो में 2.16 फीसदी दर्ज हुई। इसके बाद निफ्टी बैंक में 0.18 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.07 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.10 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.30 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.33 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.45 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.83 फीसदी और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.20 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.89 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.77 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा