1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

हर शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, चेक करें रिकॉर्ड डेट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 21, 2025 01:09 pm IST,  Updated : Jan 21, 2025 01:11 pm IST

सीमेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि शेयरहोल्डरों को दिए जाने वाले इस डिविडेंड के लिए गुरुवार, 30 जनवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। कंपनी के शेयर 30 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि 30 जनवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा।

Siemens, Siemens, Siemens share price, Siemens dividend, Siemens dividend record date, Siemens divid- India TV Hindi
मंगलवार को कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट Image Source : FREEPIK

Siemens Dividend: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ-साथ शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान कर रही हैं। इसी सिलसिले में जर्मनी की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस की भारतीय यूनिट सीमेंस लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। सीमेंस लिमिटेड ने 14 जनवरी को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि शेयरहोल्डरों के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 12 रुपये के डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है।

कंपनी ने फिक्स किया रिकॉर्ड डेट

सीमेंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि शेयरहोल्डरों को दिए जाने वाले इस डिविडेंड के लिए गुरुवार, 30 जनवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। कंपनी के शेयर 30 जनवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि 30 जनवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ उठाना है तो उसे 29 जनवरी को बाजार बंद होने से पहले-पहले शेयर खरीदने होंगे। दरअसल, रिकॉर्ड डेट वाले दिन कंपनी अपने रिकॉर्ड बुक को फाइनल करती है। रिकॉर्ड डेट वाले दिन जिन निवेशकों के पास जितने शेयर होते हैं, उन्हें उसी के हिसाब से डिविडेंड दिया जाता है।

मंगलवार को कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट

बताते चलें कि मंगलवार को दोपहर 12.51 बजे तक सीमेंस के शेयर बीएसई पर 149.05 रुपये (2.43%) की बड़ी गिरावट के साथ 5988.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। सोमवार को 6137.75 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ 6154.50 रुपये के भाव पर खुले थे। खबर लिखे जाने तक सीमेंस के शेयर 6155.00 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 5977.50 रुपये इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे। जबकि इसका 52 वीक हाई 8129.95 रुपये और 52 वीक लो 4023.10 रुपये है। सीमेंस का मौजूदा मार्केट कैप 2,13,542.17 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा