1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 90% तक का GMP... आज 4 IPO में लगा सकते हैं पैसा, 3 शेयरों की होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट में दिखा अच्छा मुनाफा

90% तक का GMP... आज 4 IPO में लगा सकते हैं पैसा, 3 शेयरों की होगी लिस्टिंग, ग्रे मार्केट में दिखा अच्छा मुनाफा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 19, 2024 07:39 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 07:42 am IST

Signoria Creation Share listing : आज चाथा फूड्स का आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है। सिग्नोरिया क्रिएशन का शेयर भी आज लिस्ट होगा। यह आईपीओ 666.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

आईपीओ मार्केट न्यूज - India TV Hindi
आईपीओ मार्केट न्यूज Image Source : FREEPIK

Signoria Creation Share GMP : प्राइमरी मार्केट में आज एक नया आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है। वहीं, 3 पहले से खुले आईपीओ में भी आज पैसा लगा सकते हैं। इसके अलावा आज 3 शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है। आज चाथा फूड्स का आईपीओ (Chatha Foods BSE SME) लॉन्च होने जा रहा है। इस आईपीओ में 19 मार्च से 21 मार्च के बीच बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में शेयरों की लिस्टिंग 27 मार्च को होगी। यह 34 करोड़ रुपये का बीएसई एसएमई आईपीओ है। ग्रे मार्केट में मंगलवार सुबह कंपनी का शेयर 56 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 8 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा। इस तरह यह शेयर एक्सचेंजों पर 14.29 फीसदी के प्रीमियम के साथ 64 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

इन शेयरों में भी लगा सकते हैं बोली

एनसर कम्युनिकेशंस आईपीओ (Enser Communications IPO)

एनसर कम्युनिकेशंस का आईपीओ 15 मार्च को खुला था और इसमें 19 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। शेयरों की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। यह आईपीओ 3.41 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ के जरिए कंपनी 16.17 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

एनफ्यूज सॉल्यूशंस आईपीओ (Enfuse Solutions IPO)

एनफ्यूज सॉल्यूशंस का आईपीओ 15 मार्च को खुला था और इसमें 19 मार्च तक बोली लगाई जा सकती है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 96 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 34 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयरों की लिस्टिंग 35.42 फीसदी के प्रीमियम के साथ 130 रुपये पर हो सकती है। यह आईपीओ 39.45 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। शेयरों की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। यह 22.44 करोड़ रुपये का आईपीओ है।

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग आईपीओ (KP Green Engineering IPO)

केपी ग्रीन इंजीनियरिंग का आईपीओ भी 15 मार्च को खुला था और 19 मार्च को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग 22 मार्च को होगी। यह आईपीओ अब तक 6.19 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 144 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 36 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है। इस तरह कंपनी का शेयर 25 फीसदी के प्रीमियम के साथ 180 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। यह आईपीओ 189.50 करोड़ रुपये का है।

इन शेयरों की होगी लिस्टिंग

Signoria Creation NSE SME

यह आईपीओ 12 मार्च को खुला था और 14 मार्च को बंद हुआ। शेयरों की लिस्टिंग आज 19 मार्च को होगी। यह आईपीओ 666.32 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 65 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 60 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयरों की लिस्टिंग 92 फीसदी प्रीमियम के साथ 125 रुपये पर हो सकती है।

Royal Sense BSE SME

यह आईपीओ 12 मार्च को खुला और 14 मार्च को बंद हुआ। शेयरों की आज लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। आईपीओ 8.52 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में यह शेयर 68 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 37 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा है।

Popular Vehicles & IPO

यह आईपीओ 12 मार्च को खुला और 14 मार्च को बंद हुआ। शेयरों की लिस्टिंग आज 19 मार्च को होनी है। यह आईपीओ 1.25 गुना भरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO