1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए बाजार, इन शेयरों में हुई बिकवाली

Stock Market Close: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुए बाजार, इन शेयरों में हुई बिकवाली

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 18, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Jan 18, 2024 04:01 pm IST

Stock Market Close: शेयर मार्केट में आज गिरावट देखने को मिली। आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और मीडिया इंडेक्स पर दबाव देखा गया।

Share market- India TV Hindi
शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजारों के लिए गुरुवार का कारोबार सत्र नुकसान वाला रहा। बाजार के करीब सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 71,186 अंक और एनएसई निफ्टी 109 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462 अंक पर बंद हुआ। 

आज के कारोबार में मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों की प्रकार के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और मीडिया इंडेक्स पर दबाव देखा गया। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में हरे निशान में कारोबार हुआ। 

इन शेयरों में हुई बिकवाली

एचडीएफसी बैंक आज भी सेंसेक्स का टॉप लूजर्स रहा। एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्लू स्टील, एचयूएल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व  और विप्रो के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। सन फार्मा ृ टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, इन्फोसिस और भारत एयरटेल तेजी के साथ बंद हुए हैं। 

वैश्विक बाजारों का हाल 

एशियाई बाजारों में मिला-जुला हाल देखा जा रहा है। टोक्यो और बैंकॉक के बाजार तेजी के साथ बंद हुए हैं। वहीं, हांगकांग, शंघाई , सियोल और जकार्ता के बाजार हरे निशान में बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत या 0.33 डॉलर की तेजी के साथ 78.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर है। वहीं, डब्लूटीआई क्रूड 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.95 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा