1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market News : सपाट बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर उछले, इन स्टॉक्स में आई गिरावट

Share Market News : सपाट बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंकों के शेयर उछले, इन स्टॉक्स में आई गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 03, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 03:50 pm IST

Share Market News : बुधवार को सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में देखने को मिली है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

Share Market News : भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को सपाट बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.04 फीसदी या 27.09 अंक की गिरावट के साथ 73,876 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.08 फीसदी या 18.65 अंक की गिरावट के साथ 22,434 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी बुधवार को श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3.65 फीसदी, एनटीपीसी के शेयर में 2.28 फीसदी, डिविस लैब के शेयर में 1.74 फीसदी, टीसीएस के शेयर में 1.71 फीसदी और टेक महिंद्रा के शेयर में 1.59 फीसदी दर्ज हुई। वहीं,सबसे अधिक गिरावट नेस्ले इंडिया के शेयर में 2.60 फीसदी, बजाज ऑटो के शेयर में 2.01 फीसदी, डॉ रेड्डी के शेयर में 1.71 फीसदी, कोटक बैंक के शेयर में 1.39 फीसदी और ब्रिटानिया के शेयर में 1.31 फीसदी दर्ज हुई।

PSU बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो बुधवार को सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में देखने को मिली है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.22 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.25 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.75 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.82 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.04 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.09 फीसदी की तेजी दिखी। इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.32 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.74 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.22 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.07 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा