1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 72100 के ऊपर

Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 72100 के ऊपर

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Mar 20, 2024 03:45 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 04:07 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबारी सत्र में तेजी का ट्रेंड देखने को मिला है। एफएमसीजी, एनर्जी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑटो और कंज्यूमर शेयरों में खरीदारी हुई है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बड़े इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं। बीएसई सेंसेक्स 89 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 72,101.69 अंक और एनएसई निफ्टी 21.65 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,839 अंक पर बंद हुआ है। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 72,402 के उच्चतम स्तर और 71,674 के न्यूनतम स्तर को छुआ। वहीं, सत्र में ने 21,710 से लेकर 21,930 की रेंज में कारोबार किया।

आज के सत्र में एफएमसीजी, एनर्जी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, ऑटो और कंज्यूमर शेयरों में तेजी देखने को मिली।  हालांकि,मेटल, सर्विस, फाइनेंस, आईटी और बैंकिंग शेयरों में दबाव देखा गया है। तेजी के बाद भी एनएसई पर बढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वालों की अपेक्षा कम रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 6.40 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 45,919 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 6.70 अंक या 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,593 अंक पर बंद हुआ है।  

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, नेस्ले, एसबीआई, आईटीसी, रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टाइटन कंपनी, एलएंडटी, एनटीपीसी, एमएंडएम और आईसीआईसीआई बैंक बढ़कर बंद हुए। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक , एचयूएल, जेएसडब्लू स्टील , एचसीएल टेक, इन्फोसिस, विप्रो और टीसीएस का लाल निशान में बंद हुआ है। 

वैश्विक बाजारों में कारोबार

एशिया के बाजारों में मिलाजुला माहौल देखने को मिला है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजारों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, जकार्ता, ताइपे और बैंकॉक के बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा