1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Close: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1240 और निफ्टी 385 अंक बढ़ा

Stock Market Close: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1240 और निफ्टी 385 अंक बढ़ा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 29, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Jan 29, 2024 05:17 pm IST

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। रिलायंस का शेयर 7 प्रतिशत की तेजी के साथ बाजार का टॉप गेनर रहा।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के  साथ बंद हुआ। बाजार के मुख्य सूचकांकों में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1240 अंक या 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,941 अंक और निफ्टी 385 अंक या 1.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,737.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 576 अंक या 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,442 अंक पर बंद हुआ। 

बाजार में आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। ऑटो, पीएसयू, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा, सर्विस सेक्टर, ऑयल और गैस समेत करीब सभी इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। आज के केवल एफएमसीजी इंडेक्स ही लाल निशान में था। कारोबारी दिन में लार्ज कैप, मिडकैप और स्मॉलकैप तीनों ही इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए थे। 

सेंसेक्स में टॉप गेनर्स 

सेंसेक्स में 30 में से 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। रिलायंस 6.8 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। कोटक महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एमएंडएम और भारती एयरटेल तेजी के साथ बंद हुआ है। इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, आईटीसी, टीसीएल, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। 

वैश्विक बाजारों में गिरावट 

आज वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला था। टोक्यो, हांगकांग, ताइपे, सियोल, बैंकॉक, जाकार्त के बाजार तेजी के साथ बंद हुए। शंघाई के बाजार गिरकर बंद हुए हैं। अमेरिकी बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल एक सीमित दायरे में काम कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83.06 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल पर है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा