1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 140 अंक लुढ़का निफ्टी 17,500 के स्तर पर

Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 140 अंक लुढ़का निफ्टी 17,500 के स्तर पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 04, 2022 05:11 pm IST,  Updated : Feb 04, 2022 05:11 pm IST

कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 143.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ।

Stock Market  - India TV Hindi
Stock Market   Image Source : AP

Highlights

  • शेयरों में कमजोरी के चलते बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 140 अंक से अधिक गिर गया
  • बीएसई सूचकांक 143.20 अंक की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई

मुंबई। मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच बैंकिंग और ऊर्जा शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 140 अंक से अधिक गिर गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार पैसा निकालने के चलते भी निवेशक चिंतित हैं। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 143.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,516.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एसबीआई में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और पावरग्रिड नुकसान में रहने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स में 19 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि 11 में बढ़त देखने को मिली। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल में शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। नए साल की छुट्टियों के कारण चीन के बाजार बंद रहे।

यूरोप में दोपहर कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 92.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,597.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा