1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड हाई को टच कर बंद हुआ शेयर मार्केट

बाजार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड हाई को टच कर बंद हुआ शेयर मार्केट

 Published : Jun 21, 2023 03:58 pm IST,  Updated : Jun 21, 2023 03:58 pm IST

Market Closed: मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी रहेगी। बाजार आगे और हाई बनाएगा।

Stock Market - India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Sensex News Hindi: शेयर बाजार (Stock Market) के लिए 21 जून का दिन किसी कीर्तिमान से कम नहीं है। मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 195 अंकों की मजबूती के साथ 63,523 पर तथा निफ्टी 40 अंक उछलकर 18,856 पर अपना कारोबार बंद किया। आज सुबह जहां बीएसई सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 63,588.31 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छू गया। वहीं सेंसेक्स में शामिल कंपनियों ने भी एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। सेंसेक्स के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) भी नए रिकॉर्ड स्तर 294.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,94,49,069.63 करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी इनमें निवेश करने वाले लाखों निवेशकों की शानदार कमाई हुई है। आपको बता दें कि शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों को तब फायदा होता है, जब उसके द्वारा निवेश किए गए शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी होती है। इसी से कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़ता है। अब बाजार में लगातार तेजी जारी रहने से कंपनियों का मार्केट कैप रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है। यानी निवेशकों की कमाई भी इसी अनुपात में हुई है।  

1 दिसंबर के बाद शिखर पर सेंसेक्स

करीब सात माह बाद सेंसेक्स इस स्तर पर पहुंचा है। पिछले साल एक दिसंबर को दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 63,583.07 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 260.61 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,588.31 अंक पर था। पिछले साल एक दिसंबर को सेंसेक्स 63,583.07 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा