1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,950 के ऊपर बंद

शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,950 के ऊपर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 22, 2021 05:40 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 05:40 pm IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ

शेयर बाजार लगातार...- India TV Hindi
शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर बंद, सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 16,950 के ऊपर बंद  Image Source : PTI

Highlights

  • सेंसेक्स बुधवार को 612 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एल एंड टी में तेजी
  • हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और द कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे

मुंबई। शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 612 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत दखल रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एल एंड टी में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 611.55 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,930.56 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,955.45 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ बजाज फाइनेंस सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई में भी तेजी रही। दूसरी तरफ विप्रो, आईटीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट में रहे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजार में तेजी रही। चौतरफा तेजी देखी गई। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। शेयरों के भाव में गिरावट से निवेशकों को लिवाली का अच्छा मौका मिला।’’ 

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत बढ़कर 74.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा