1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Holidays : अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन होगा काम, जानिए कब-कब है छुट्टी

Share Market Holidays : अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिन होगा काम, जानिए कब-कब है छुट्टी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 23, 2024 12:43 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 12:43 pm IST

Stock market Holidays in March 2024 : शेयर बाजार में अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन ही कामकाज होगा। सोमवार को होली के चलते और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते छुट्टी रहेगी।

शेयर मार्केट की छुट्टी- India TV Hindi
शेयर मार्केट की छुट्टी Image Source : FILE

Stock market Holidays in March 2024 : भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी छोटा रहने वाला है। अगले हफ्ते शेयर बाजार में हफ्ते के 7 दिन में से सिर्फ 3 दिन ही काम रहेगा। 2 दिन के साप्ताहिक अवकाश के अलावा अगले हफ्ते 2 छुट्टियां भी आ रही हैं। ऐसे में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज आने वाले हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही खुले रहेंगे। होली (Holi 2024) और गुड फ्राइडे (Good Friday) को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

कब-कब रहेगी छुट्टी

बीएसई की वेबसाइट पर मौजूद स्टॉक मार्केट हॉलीडे 2024 लिस्ट (Stock Market Holidays 2024 List) के अनुसार, भारतीय स्टॉक मार्केट सोमवार, 25 मार्च 2024 को होली के चलते बंद रहेगा। होली के बाद शेयर मार्केट की अगली छुट्टी 29 मार्च 2024 को आ रही है। अगले हफ्ते का शुक्रवार गुड फ्राइडे है। इस दिन शेयर मार्केट का पब्लिक हॉलीडे है। ऐसे में अगले हफ्ते सोमवार और शुक्रवार को कोई ट्रेडिंग एक्टिवटी नहीं होगी। केवल मंगलवार से गुरुवार तक तीन सेशंस ही आयोजित होंगे।

डेरिवेटिव सेगमेंट में भी नहीं होगा काम

बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध स्टॉक मार्केट हॉलीडे 2024 लिस्ट के अनुसार, होली और गुड फ्राइडे पर इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग एक्टिविटी नहीं होगी। इन मौकों पर भारतीय स्टॉक मार्केट में करेंसी डेरिवेटिव्ज सेगमेंट भी सस्पेंड रहेगा।

मॉर्निंग सेशन में बंद रहेगा कमोडिटी मार्केट

अगले हफ्ते सोमवार को कमोडिटी मार्केट में एमसीएक्स और एनसीडीईएक्स पर मॉर्निंग सिफ्ट में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। लेकिन इवनिंग शिफ्ट में ये खुले रहेंगे। इसका मतलब है कि होली पर कमोडिटी मार्केट शाम 5 बजे खुल जाएंगे। हालांकि, गुड फ्राइडे को एमसीएक्स पर पूरे सत्र के लिए ट्रेडिंग सस्पेंड रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा