1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Live: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी, यहां हो रही जोरदार कमाई

Stock Market Live: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी, यहां हो रही जोरदार कमाई

 Published : Jun 02, 2023 09:27 am IST,  Updated : Jun 02, 2023 12:54 pm IST

शेयर बाजार में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाई दे रही है। इससे पहले अमेरिकी और एशिया के प्रमुख बाजारों में भी मजबूत कारोबार होते देखा गया।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

दो दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग रही। बाजार खुलते ही आज सेंसेक्स 200 अंक उछल गया। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो इसमें इंफोसिस, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट शामिल थे। मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित प्रमुख ऑटो कंपनियों की थोक बिक्री मई में मजबूत रही। इसके अलावा जीएसटी संग्रह लगातार तीसरे महीने 1.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। इसमें मई में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इन कारणों से भी बाजार की धारणा सकारात्मक हुई। 

सेंसेक्स 189.98 अंक या 0.30% बढ़कर 62,618.52 पर और निफ्टी 65.20 पॉइंट या 0.35% बढ़कर 18,553 पर था। लगभग 1626 शेयरों में तेजी, 425 शेयरों में गिरावट और 92 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ में थे, जबकि इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स और टाटा मोटर्स की जबर्दस्त पिटाई हो रही है। 

Sensex
Image Source : BSESensex Top 30

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टेक महिंद्रा और टाइटन में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी में गिरावट हुई। 

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 फीसदी उछलकर 74.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 71.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा