1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: ऑल टाइम हाई पर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 75,000 के पार

Stock Market: ऑल टाइम हाई पर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 75,000 के पार

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 09, 2024 09:39 am IST,  Updated : Apr 09, 2024 10:59 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी देखी जा रही। मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों में ही तेजी का ट्रेंड बना हुआ है।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में दमदार तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। बाजार के बड़े सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स ने 75,124 अंक का नया ऑल टाइम हाई बनाया। वहीं, निफ्टी ने 22,765 अंक का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 124 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 74,866 अंक और निफ्टी 33 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 22,706 अंक पर था। 

बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक थी। बाजार में आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप तीनों ही प्रकार के शेयरों में खरीदारी के ट्रेंड देखा गया है।  ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया और सर्विस सेक्टर में तेजी है। वहीं,फार्मा, मेटल, एफएमसीजी और पीएसयू शेयरों में गिरावट बनी हुई है।

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेट्स, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और एसबीआई के शेयर शामिल है। वहीं, रिलायंस, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा, टाइटन, जेएसडब्लू स्टील , भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और एसबीआई का गिरने वाले शेयरों में है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में मिला जुला हाल दिखाई दे रहा है। टोक्यो के बाजारों में 0.95 प्रतिशत की तेजी है। हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता के बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, सियोल और शंघाई के बाजारों में लाल निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका में डाओ कल सपाट बंद हुए थे। कच्चा तेल हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। डब्लूटीआई क्रूड 86.62 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 90.64 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा