1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: ईरान पर इजराइल के हमले के चलते लाल निशान में खुला बाजार, आईटी और रियल्टी शेयर में गिरावट

Stock Market: ईरान पर इजराइल के हमले के चलते लाल निशान में खुला बाजार, आईटी और रियल्टी शेयर में गिरावट

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 19, 2024 09:38 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 09:56 am IST

भारतीय बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Stock market- India TV Hindi
Stock market Image Source : फाइल

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। बाजार में आज चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 528 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 71,951 अंक और निफ्टी 158 अंक या 0.72 प्रतिशत फिसलकर 21,837 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था। 

एनएसई पर 279 शेयरों में हरे निशान में और 1707 शेयरों में लाल निशान के साथ खुले हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू शेयर, फिन सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और पीएसई इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ खुले हैं। 

गेनर्स और लूजर्स 

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफीसी बैंक और एचयूएल गेनर्स की लिस्ट में शामिल है। वहीं, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, रिलायंस, विप्रो, इंडसइंड बैंक, टीसीएस नेस्ले, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस गिरावट के साथ खुले हैं। 

बाजार में गिरावट की वजह 

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह इजराइज की ओर से कुछ दिनों पहले हुए ईरानी हमलों का जवाब दिया गया। इसमें इजराइन ने ईरान के कुछ शहरों पर हमले किए हैं, जिसके कारण बाजार उठापटक देखने को मिली है। 

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। एशिया में टोक्यो, सियोल, हांगकांग, जकार्ता, शंघाई और बैंकॉक के साथ सभी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल में उछाल देखा जा रहा है। बेंटमार्क ब्रेंट क्रूड 2.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, डब्लूटीआई 84 डॉलर के आसपास बना हुआ है। सोने और चांदी जैसी कीमती घातुओं में भी तेजी देखने को मिल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा