1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: लगातार चौथे दिन तेजी के साथ खुला बाजार, निफ्टी 22,400 के पार निकला

Stock Market: लगातार चौथे दिन तेजी के साथ खुला बाजार, निफ्टी 22,400 के पार निकला

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 24, 2024 09:38 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 09:55 am IST

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का ट्रेंड बना हुआ है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : फाइल

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र था, जब बाजार बढ़त के साथ खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 156 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,919 अंक और निफ्टी 49 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,417 अंक पर खुला। वहीं, बैंक निफ्टी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। यह 115 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 48,076 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एनएसई पर 9:30 बजे तक 1665 शेयर हरे निशान में और 362 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, फार्मा, मेटल, एनर्जी, पीएसई, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। हालांकि, एफएमसीजी इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। लार्ज के साथ मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है।   

गेनर्स और लूजर्स

जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, आईटीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईटीसी, विप्रो, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व और टीसीएस गेनर्स की लिस्ट में है। टाइटन, एचयूएल, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और टेक महिंद्रा लूजर्स की लिस्ट में है। 

ग्लोबल बाजारों में तेजी 

ग्लोबल बाजारों तेजी का सिलसिला देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल, जकार्ता और ताइपे के बाजारों में तेजी देखी जा रही है। वहीं, बैंकॉक के बाजारों फिलहाल मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में तेजी जारी है। डाओ समेत सभी इंडेक्स बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल में सपाट कारोबार हो रहा है। ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई 83 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा