1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाख कोशिश के बावजूद भी उछाल के साथ नहीं बंद हो पाया मार्केट, वजह सामने आने से निवेशक परेशान

लाख कोशिश के बावजूद भी उछाल के साथ नहीं बंद हो पाया मार्केट, वजह सामने आने से निवेशक परेशान

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : May 09, 2023 03:42 pm IST,  Updated : May 09, 2023 03:42 pm IST

Share Market Closed Today: आज सुबह जब बाजार खुला तब एक्सपर्ट बता रहे थे कि भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी का दौर जारी है। आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है।

Share Market Closed Today- India TV Hindi
Share Market Closed Today Image Source : FILE

Stock Market of India: आज शेयर बाजार में बेहद रोमांचक ट्रेडिंग देखने को मिली है। लगातार बढ़त बनाए रखने के बावजूद मार्केट बंद होते-होते सेंसेक्स नुकसान में चला गया। सेंसेक्स 2 अंकों की नुकसान के साथ 61,761 पर तथा निफ्टी बिना किसी बढ़त के 19,195 पर कारोबार बंद किया है। आज सुबह जब बाजार खुला तब एक्सपर्ट बता रहे थे कि भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी का दौर जारी है। आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स 104.49 अंक चढ़कर 61,868.74 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 39.00 अंक उछलकर 18,302.40 पर कारोबार कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। अगर निफ्टी 18,300 के ऊपर टिक कर कारोबार करता है तो यह 18,500 की ओर जाएगा। सेंसेक्स में शामिल शेयरों को देंखे तो 26 में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट देखने को मिल रही है। बजाज फिनसर्व में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में गिरावट देखने को मिल रही है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा