1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Open: हल्की तेजी के साथ 21,800 के पास खुला निफ्टी, इन शेयरों दिखा तेजी का ट्रेंड

Stock Market Open: हल्की तेजी के साथ 21,800 के पास खुला निफ्टी, इन शेयरों दिखा तेजी का ट्रेंड

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 06, 2024 09:37 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 09:52 am IST

Stock Market Open: स्टॉक मार्केट में आज के कारोबारी सत्र में हल्की तेजी है। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप शेयरों खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है।

शेयर बाजार - India TV Hindi
शेयर बाजार आज हल्की तेजी के साथ खुला है। Image Source : फाइल

Stock Market Open: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही हल्की खरीदारी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 73 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 71,795 अंक और निफ्टी 20 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,792 अंक पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, बैंकिंग इंडेक्स पर दबाव देखा जा रहा है। निफ्टी बैंक 185.65 अंक की गिरावट के साथ 45,639 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

खबर लिखे जाने तक एनएसई पर 1306 शेयर तेजी के साथ और 653 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। लार्ज कैप की अपेक्षा निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का ट्रेंड देखा जा रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 400 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,812 अंक पर है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 135 अंक या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,454 अंक पर बना हुआ है। ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया. इन्फ्रा, हेल्केयर और इन्फ्रा शेयर में तेजी है। हालांकि, मेटल, एनर्जी और निजी बैंकों में बिकवाली देखी जा रही है। 

गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, विप्रो, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एसबीआई, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर तेजी के साथ खुले हैं। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, जेएसडब्लू स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी और आईसीआईसीआई बैंक दबाव के साथ खुले हैं। 

वैश्विक बाजारों में कारोबार 

एशियाई बाजारों में मिलाजुला हाल है। टोक्यो और सियोल के बाजार में गिरावट है। वहीं, हांगकांग, शंघाई, ताइपे, जाकार्ता और बैंकॉक के बाजारों में तेजी है। कच्चा तेज का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा