1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 246 अंक गिरा, निफ्टी में भी सपाट

Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 246 अंक गिरा, निफ्टी में भी सपाट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 02, 2022 10:31 am IST,  Updated : Jun 02, 2022 10:31 am IST

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी लिमिटेड में सर्वाधिक गिरावट देखी गई।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : FILE

Highlights

  • एशियाई बाजारों में सुस्त कारोबार का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा
  • सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 246 अंक गिर गया
  • निफ्टी भी 79.7 अंक कमजोर होकर 16,443.05 अंक पर आ गया

शेयर बाजार में मौजूदा हफ्ता निराशा जनक साबित हो रहा है। बुधवार के सपाट कारोबार के बीच गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सुबह से एशियाई बाजारों में सुस्त कारोबार का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा और सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 246 अंक गिर गया और 55,135.11 अंक पर खिसक आया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 79.7 अंक कमजोर होकर 16,443.05 अंक पर आ गया। 

इन शेयरों में दिखी तेजी और मंदी 

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावरग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी लिमिटेड में सर्वाधिक गिरावट देखी गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंडसइंड बैक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। 

एशियाई बाजारों का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो, हांगकांग और सोल के सूचकांक गिरावट पर कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई बाजार में लाभ की स्थिति देखी गई। अमेरिका में शेयर बाजार बुधवार को गिरावट पर बंद हुए थे। सेंसेक्स बुधवार को 185.24 अंक यानी 0.33 प्रतिशत नुकसान के साथ 55,381.17 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 61.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 16,522.75 अंक पर रहा था। 

क्रूड में नरमी 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.56 प्रतिशत गिरकर 114.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों से 1,930.

16 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। इस तरह विदेशी निवेशकों की निकासी का सिलसिला जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा