1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, निफ्टी-सेंसेक्स हरे में खुलने के बाद लाल निशान में पहुंचे

शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत, निफ्टी-सेंसेक्स हरे में खुलने के बाद लाल निशान में पहुंचे

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 08, 2024 09:21 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 10:46 am IST

आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी स्टॉक्स में अच्छी तेजी है। टाटा मोटर्स के शेयर एक बार फिर 1000 रुपये के पार निकल गया है।

Share Market- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की फ्लैट शुरुआत हुई है। हरे निशान में खुलने के बाद निफ्टी-सेंसेक्स लाल निशान में पहुंच गए हैं। निफ्टी 24.65 अंक टूटकर 24,299.20 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 142.64 अंक टूटकर 79,848.67 अंक पर कारोबार कर रहा है। आज के शुरुआती कारोबार में बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी स्टॉक्स में अच्छी तेजी है। टाटा मोटर्स के शेयर एक बार फिर 1000 रुपये के पार निकल गया है। आज भी रेलवे स्टॉक्स में शानदार तेजी है। Rail Vikas Nigam के शेयर में आज भी करीब 10 फीसदी की बड़ी तेजी है। शेयर 536.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाइटन, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर को फायदा हुआ। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे। 

विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,241.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा