1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, ग्रीन जोन में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, इन स्टॉक्स में उछाल

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, ग्रीन जोन में खुले सेंसेक्स-निफ्टी, इन स्टॉक्स में उछाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 16, 2024 09:18 am IST,  Updated : Jul 16, 2024 10:12 am IST

बीएसई सेंसेक्स 150.13 अंक चढ़कर 80,814.99 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 49.65 अंक की तेजी के साथ 24,636.35 अंक पर पहुंच गया है।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजार की मंगलवार को सपाट शुरुआत हुई है। हालांकि, बाजार आज भी ग्रीन जोन में ही खुला है। बाजार में लगातार तेजी बनी हुई है और रोज नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 150.13 अंक चढ़कर 80,814.99 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 49.65 अंक की तेजी के साथ 24,636.35 अंक पर पहुंच गया है। बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली का खतरा है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरनते की जरूरत है। शेयरों पर नजर डालें तो भारतीय एयरटेल, टाटा स्टील, अदाणी इंटरप्राइजेज, एसबीआई, एनटीपीसी आदि में तेजी है। 

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। 

कच्चा तेल लुढ़का

अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.62 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,684.78 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा