1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, हेल्थकेयर स्टॉक्स उछले, यहां दिखी गिरावट

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, हेल्थकेयर स्टॉक्स उछले, यहां दिखी गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 21, 2025 09:44 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 09:44 am IST

Stock Market : निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 2.78 फीसदी, बीपीसीएल में 1.97 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 फीसदी, विप्रो में 1.35 फीसदी और श्रीराम फाइनेंस में 1.32 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 188 अंक की बढ़त के साथ 77,261 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 77,076 पर सपाट ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.22 फीसदी या 51 अंक की बढ़त के साथ 23,396 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर, 143 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 2.78 फीसदी, बीपीसीएल में 1.97 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.88 फीसदी, विप्रो में 1.35 फीसदी और श्रीराम फाइनेंस में 1.32 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, एनटीपीसी, अडानी एंटरप्राइजेज, एसबीआई और ओएनजीसी में दिखाई दी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.06 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.84 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.01 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.53 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.68 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.91 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.63 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.80 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.51 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.79 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.15 फीसदी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14 फीसदी की गिरावट, निफ्टी रियल्टी में 1.22 फीसदी की गिरावट, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.14 फीसदी की गिरावट, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 फीसदी की गिरावट और निफ्टी बैंक में 0.11 फीसदी की गिरावट दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा