1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बढ़त के साथ शेयर बाजार ने की ओपनिंग, सेंसेक्स 76,615 के पार, निफ्टी भी चढ़ा, इन स्टॉक्स में तेजी

बढ़त के साथ शेयर बाजार ने की ओपनिंग, सेंसेक्स 76,615 के पार, निफ्टी भी चढ़ा, इन स्टॉक्स में तेजी

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Jun 12, 2024 09:37 am IST,  Updated : Jun 12, 2024 10:13 am IST

मार्केट ओपन होते ही आईटी और पावर स्टॉक्स में शुरुआती बढ़त देखने को मिली। निफ्टी पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, विप्रो और एलटीआईमाइंडट्री प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे।

बैंक निफ्टी सूचकांक 151.70 अंक या 0.31% बढ़कर 49,857.45 पर खुला।- India TV Hindi
बैंक निफ्टी सूचकांक 151.70 अंक या 0.31% बढ़कर 49,857.45 पर खुला। Image Source : FILE

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से लगातार जारी उठा-पटक के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों हरे निशान में खुले। सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 159.33 अंक की मजबूती के साथ 76615.92 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी भी 48.25 की बढ़त के साथ 23313.10 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, विप्रो और एलटीआईमाइंडट्री प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल थे, जबकि एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, ग्रासिम, एनटीपीसी और एचयूएल नुकसान में कारोबार करते दिखे।

एफएंडओ में आज शामिल कंपनियां

एनएसई ने 12 जून 2024 को एफएंडओ में बलरामपुर चीनी मिल्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स, हिंदुस्तान कॉपर, सेल, इंडिया सीमेंट और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को शामिल किया। एनएसई पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 111.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 11 जून 2024 को 3,193.29 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। शेयर बाजार भी मंगलवार को मिलाजुला रहा, उपभोक्ता मूल्य आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की नीति घोषणा से पहले एसएंडपी 500 और नैस्डैक लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

क्रूड ऑयल और रुपया का हाल

बुधवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.44% बढ़कर 78.08 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.11% बढ़कर 82.01 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे बढ़कर 83.54 पर पहुंचा। आज मार्केट खुलते ही मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने तीसरे दिन भी बेंचमार्क को पछाड़ दिया। निफ्टी रियल्टी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में एचडीएफसी बैंक, आरआईएल प्रमुख योगदानकर्ताओं में शामिल हैं। बीते दिनों में शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा