1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TATA ग्रुप 19 साल बाद ला रहा IPO, निवेश कर कमाई करने का मिलेगा सुनहरा मौका

TATA ग्रुप 19 साल बाद ला रहा IPO, निवेश कर कमाई करने का मिलेगा सुनहरा मौका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 19, 2023 12:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 12:34 pm IST

टाटा टेक्नोलॉजीज एक इंजीनियरिंग डिजाइन और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है। कंपनी का मुख्य काम ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और अन्य इंजीनियरिंग सेगमेंट है।

टाटा टेक्नोलॉजीज...- India TV Hindi
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ Image Source : INDIA TV

करीब 19 साल बाद टाटा ग्रुप एक बार फिर आईपीओ बाजार में दस्तक देने जा रहा है। बाजार सूत्रों की ओर से मिली जाकनारी के मुताबिक, एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह टाटा टेक्नोलॉजीज को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ग्रुप टाटा टेक का आईपीओ लेकर आएगी। आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है। इस आईपीओ से 3500 से लेकर 4000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह टाटा टेक्नोलॉजीज का मूल्यांकन 16,000 से 20,000 करोड़ रखने की है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले, टाटा मोटर्स के बोर्ड ने एक सार्वजनिक फ्लोट के माध्यम से टाटा टेक में अपनी हिस्सेदारी के आंशिक विनिवेश को भी मंजूरी दी थी। 

टाटा मोटर्स की सबसे बड़ी हिस्सेदारी 

आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies IPO) में टाटा मोटर्स की करीब 74 फीसदी का हिस्सेदारी है। मिल जानकारी के मुताबिक,  कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गई राशि से टाटा टेक्नोलॉजीज का विस्तार करेगी। टाटा ग्रुप की अबतक कुल 29 कंपनी बाजार में सूचीबद्ध है। ग्रुप टाटा स्काई के आईपीओ को भी लाने की कोशिश में है। इस साल टाट स्काई का आईपीओ भी आने की उम्मीद है। 

क्या है कंपनी का करोबार 

टाटा टेक्नोलॉजीज एक इंजीनियरिंग डिजाइन और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है। कंपनी का मुख्य काम ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस और अन्य इंजीनियरिंग सेगमेंट है। कंपनी उत्पादों को विकसित करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और पारंपरिक इंजीनियरिंग के अभिसरण का भी इस्तेमाल करती है। कंपनी में करीब 10 हजार कर्मी काम करते हैं। टाटा ग्रुप की यह कंपनी अभी मुनाफे में है। आपको बता दें कि इससे पहले टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आखिरी IPO साल 2004 में आया था, जब इसने अपनी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) को लिस्ट कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा